बाल विवाह की सूचना पर सीडब्ल्यूसी की छापेमारी
उरई, जुलाई 7 -- उरई। संवाददाता बाल विवाह की सूचना पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मंगलवार को कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी की तैयारियों की जांच की और नाबालिग किशोरी को थाने ले आई।सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक गांव में बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी। दोपहर 2 बजे टीम गांव पहुंची। जांच में 16 वर्ष 6 माह की किशोरी मिली जिसे थाने लाकर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पूछताछ में मौके पर शादी का कोई ठोस साक्ष्य जैसे विवाह कार्ड नहीं मिला। दोनों पक्षों ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि केवल रोका की रस्म हो रही थी। युवक के भाई ने बताया कि भाई सड़क दुर्घटना में घायल है, इसलिए परिवार रोका कर रहा था। उनका आरोप है कि विरोधियों ने गलत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.