सोनभद्र, जून 16 -- सोनभद्र। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर प्राप्त बाल विवाह की सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत मांची में वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया। टीम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया और केस वर्कर रविंद्र शामिल रहे। जांच में बालिका के नाबालिग पाए जाने पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देशानुसार उसे रात्रि संरक्षण के लिए बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1098, 1076 अथवा 181 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...