हापुड़, फरवरी 11 -- क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुल्हन की आयु 22 वर्ष मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए एक टीम का गठन किया। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां शादी की शहनाई गूंज रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर शादी कर रहे लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने दुल्हन के आयु के दस्तावेज मांगे तो परिवार के लोगों ने सरकारी रिकार्ड के अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत किए। सरकारी दस्तावेज में दुल्हन की आयु 22 वर्ष मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस के वापस जाने के बाद दुल्हन की अन्य रस्म को पूरा करते हुए विदाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.