शामली, फरवरी 3 -- बाल विवाह मुक्त भारत विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत सिंभालका में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एक फरवरी से 8 मार्च तक ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, वार्डों एवं समुदाय स्तर पर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने की, जिन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प दिलाया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद शामली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के साथ-साथ समाज में विधिक जागरूकता एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है। पारूल चौधरी ने जानकारी दी कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानून...