गोड्डा, दिसम्बर 10 -- गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय देवबंधा पोड़ैयाहाट में लीगल लिटरेशी क्लास का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसको रोकना सबकी जिम्मेवारी है। बाल विवाह में सबसे ज्यादा प्रभावित किशोरियां होती है। इसलिए किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक होने की जरुरत है। आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने से किशोरियां बाल विवाह का प्रतिकार करेगी तभी बाल विवाह में कमी आएगी । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से भी जिसे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर स...