हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। मुख्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। 100 दिवसीय अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत कल एक जनवरी से हुई है जो 31 जनवरी तक प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत धार्मिक स्थल, विवाह संबंधी सेवा प्रदाताओं को जागरूक किया जाना है। शुक्रवार को मुख्यालय में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम, जिला सेवा विधिक प्राधिकरण एवं कोतवाली द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यालय के प्रमुख धार्मिक स्थल/विवाह संबंधी सेवा प्रदाता को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो ऐसे विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसे आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। ...