किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज। संवाददाता जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन जन निर्माण केंद्र ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी व आशा यूनिटों ने भी सहयोग किया। जागरूकता अभियान में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। संस्था के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर प्रशासन के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जन निर्माण केंद्र ने जिला प्रशासन के साथ मनाया सतर्कता प्रशासन व नागरिक समाज संगठनों की सतर्कता से...