मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर में "बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फरनगर" विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। उन्होंने आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा स्थानीय पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में नबिया, राधिका, सालेहा, वंशिका और अंजलि सहित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. गरिमा जैन के मार्गदर्शन तथा प्रो. डॉ. रचना त्यागी, प्रो. आसिफ मोहम्मद और प्रो. संजीव कुमार का सह...