गुमला, मार्च 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय के नगर भवन प्रशाल में शिक्षकों को जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गयी। प्रशिक्षण का मकसद बाल विवाह के खिलाफ गांव-गंवई तक जागरूकता लाकर झारखंड को बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाना है। सुदूरवती आंचलिक इलाकों तक शिक्षकों की पहुंच है,लिहाजा इस अभियान में शिक्षकों की अहम भूमिका मानते उन्हें बाल विवाह रोकथाम को लेकर तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। अब वे अपने-अपने दायित्व वाले क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ लोगों को सजग-जागरूक करेगें। विभिन्न प्रखंडो के सहभागिता वाले जिलास्तरीय कार्यशाला में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बीपीओ व अन्य उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ इस कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.