कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी के एक गांव की किशोरी को अलीगढ़ के युवक ने खरीदकर शादी की थी। किशोरी के भाई व भाभी ने उसको बेचा था। पुलिस ने बाल विवाह करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसके भाई व भाभी ने अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र के मोहोकमपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र सियाराम को बेच दिया था। लाखों रुपया लेकर भाई व भाभी ने उसकी शादी सत्येंद्र से करवा कर अलीगढ़ भेज दिया था। किसी तरह किशोरी वहां से भागकर आई तो मां को जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने छह अगस्त वर्ष 2025 को केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के भाई व भाभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी सत्येंद्र फरार चल रहा था। करारी थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.