रामगढ़, मार्च 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला मध्य पंचायत में सोमवार को बाल विवाह और भ्रूण हत्या के खिलाफ व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को इन सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करना और पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सामूहिक पहल को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्थानीय लोगों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही मुखिया नूजा कुमारी ने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से लड़कियों की शिक्षा बाधित होती है। स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उनका समुचित विकास नहीं हो पाता। वहीं भ्रूण हत्या के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया ...