बोकारो, जनवरी 9 -- पेटरवार। प्रखंड की बुंडु पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेटरवार स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय बुंडू पेटरवार में बाल विवाह और डायन कुप्रथा के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने विद्यालय के किशोरियों को इन कुप्रथाओं के हानिकारक प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बाल विवाह एवं डायन कुप्रथा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए विद्यालय के छात्रों, शिक्षक और अन्य स्वयं सेवी संस्था के लोगों को शपथ दिलाई गई। विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, छात्राओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा जेंडर सीआरपी जेएसएलपीएस की दीदियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.