गिरडीह, फरवरी 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को गांडेय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो हुसैन के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया पंचम देवी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है। अशिक्षा और जानकारी के अभाव में कुछ लोग अपने बच्चों का विवाह उम्र के पहले कर देते हैं जो कि गलत है। हम सभी लोगों को मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मुखिया ने कहा कि बच्चों को सबसे पहले शिक्षित करें। पुनः विवाह की उम्र होने पर ही किशोर - किशोरियों का विवाह करें। इस विषय में झामुमो नेता सह समाजसेवी पिंटू हाजरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र की...