कोडरमा, मार्च 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन और "बाल विवाह मुक्त प्रखंड" के निर्माण के उद्देश्य से डोमचांच प्रखंड सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ भोला पांडे ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन और एक जघन्य अपराध है।अंचल अधिकारी रविंद्र पांडे ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम तभी संभव है जब समाज स्वयं इसके प्रति जागरूक और जिम्मेदार बने। जिला परियोजना सहयोगी मो. आरिफ अंसारी ने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों और रोकथाम में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। बाल...