धनबाद, फरवरी 27 -- जिला समाज कल्याण विभाग, धनबाद की ओर से गुरूवार को गुहीबांध बस स्टैंड में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत सामुदायिक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। महिला पर्यवेक्षिका हेमलता रजक ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। उपस्थित लोगों ने जागरूकता रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में हेमलता रजक, रीता देवी, अनिता देवी, संतोषी देवी, ललिता देवी, परमेश्वरी देवी, रिंकु देवी, उर्मिला देवी, रूबी देवी, कुन्ती देवी, शारदा देवी, किरण कुमारी, जानकी कुमारी, सीमा कुमारी, कान्ती देवी, सोनिया देवी व रेणु देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस...