चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- सोनुवा। बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन रांची के तत्वाधान में मंगलवार को सोनवा प्रखंड से एक जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह रथ गुदड़ी प्रखंड के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सोनुवा प्रखंड के सर्किल ऑफिसर, आईसीडीएस की पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के पारा लिगल वॉलंटियर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से बाल विवाह को खत्म करने की शपथ ली। रथयात्रा के माध्यम से ग्राम स्तरीय लोगों को बाल विवाह से होने वाली सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए इसमें लगने वाले जुर्माने और सजा के प्रावधानों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। अभियान का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.