अररिया, मई 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शुक्रवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त व नशा मुक्त जिला निर्माण को लेकर महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला व बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गयी थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रानीगंज संगीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक के रूप में मौजूद जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, ...