कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विधिक जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को पूर्णानगर पंचायत भवन, कोडरमा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा के सचिव गौतम कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके।अधिवक्ता किरण कुमारी ने महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजेंद्र मंडल ने आईटी एक्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय आऊटरिच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, ब...