लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोराम्बे गोराटोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाल विवाह रोक थाम और डायन बिसाही,भ्रूण हत्या एवं नशापान जैसे कुरीति और बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी प्रियांशु यादव के द्वारा शिक्षक-शिक्षिका और छात्राओं को कम उम्र में विवाह नहीं करने के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बाल विवाह रोक थाम के साथ डायन बिसाही, नशापान,भ्रूण हत्या,सड़क सुरक्षा जैसे अनेकों समाजिक बुराइयों का विरोध कर इन्हें खत्म करने को प्रेरित किया गया। बताया गया कि कम उम्र में शादी विवाह करना कानून अपराध है। सरकार द्वारा निर्धारित उम्र से पहले माता पिता अपने लड़के लड़कियों का विवाह करते हैं तो उन्हें आर्थिक दंड के साथ जेल की सजा हो स...