संभल, अगस्त 10 -- बाल विद्या मंदिर की सात छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद मंडल की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में जगह बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए घोषित 16 सदस्यीय मंडलीय टीम में विद्यालय की सात छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में किंजल, सजदा, इफ्फत जमाल, आइजा, दिशा आर्या, रश्मा खान और शाजिमा शामिल हैं। सभी छात्राएं संभल की रहने वाली हैं और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन तथा मेहनत के दम पर मंडलीय टीम में स्थान बनाने में सफल रही हैं। विद्यालय की उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है। बाल विद्या मंदिर की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका टीना ...