फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में 53 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी 18 नवंबर को एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में लगेगी। प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डायट ब्रजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के निर्देशन में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि वह सभी अपने विद्यालय में अपने संवर्ग एवं उपविषय पर चयनित विद्यार्थियों को ससमय पर प्रतिभाग कराएं। बीएसए आशीष कुमार पांडे ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि वह छात्रों को इसमें प्रतिभाग कराएं। नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत है। इसमें सात उ...