हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में सहायिका के 1172 रिक्त पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल रिक्त पदों के सापेक्ष प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन हेतु बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चयन समिति अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। गौरतलब हो कि बीते वर्ष 460 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.