रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज। बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जनौटी ने परियोजना कार्यालय में संचालित आधार केंद्र को तत्काल बंद करने या अन्यत्र संचालित कराने का अनुरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, डीएम, एसडीएम और तहसीलदार को पत्र भेजा है। उनका आरोप है कि आधार केंद्र में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही है और नकली फिंगरप्रिंट बनाए जाने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान नकली फिंगरप्रिंट बरामद किए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए आधार केंद्र को सील कर दिया गया था। साथ ही, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्यालय में संचालित सभी आधार केंद्रों को तत्काल बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित कर...