महोबा, मार्च 18 -- महोबा,संवाददाता। बाल विकास कार्यालय में के पास वेल्डिंग दुकान होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान संचालक कार्यालय के सामने कबाड़ एकत्र कर रहा है। शहर के कानपुर सागर राजमार्ग में कल्याण सागर के पास स्थित बाल विकास कार्यालय के सामने वेल्डिंग की दुकान संचालित है। दुकानदार की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्रों सेआने वाली आंगनवाडियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार ने आम रास्ता सहित कार्यालय के बरामदा में कब्जा कर रखा है। और तोऔर विभाग की बिजली का उपयोग भी कर रहा है। आंगनवाड़ियों का कहना है कि कई बार दुकानदार के द्वारा विवाद किया जाता है। पूरे मामले में बाल विकास अधिकारी शुभम सुल्लेरे का कहना है कि कार्यालय के पास दुकान संचालित है। कार्यालय में...