रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। बीआरसी केंद्र शंकरपुर में सोमवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ कांति गंगवार एवं खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने और वरिष्ठ एसआरजी प्रदीप भटनागर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीपीओ कांति गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल वाटिका को प्राथमिक शिक्षा की नींव बताया। कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं और बाल वाटिका के रूप में एक नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है जिसका निर्वहन वे सभी पूर्ण जिम्मेदारी से करें। खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से...