चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच दिनी बाल वाटिका प्रशिक्षण का समापन हुआ। डायट प्रवक्ता नवीन उपाध्याय के दिशा निर्देशन में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन में बाल वाटिका का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान, वर्ण डिकोडिंग, खेल आच्छादित अधिगम आदि पर चर्चा की गई। डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, कृष्ण सिंह ऐरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, उषा बिष्ट, भाग्यश्री घोष, हरिविनोद पंत आदि ने अलग अलग विषयों पर व्याख्यान दिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...