भदोही, मार्च 25 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनकट में बुधवार को बाल वाटिका नवारंभ उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गय। इस दौरान तीन से चार वर्ष के बच्चों ने बाल वाटिका में प्रवेश किए। छह वर्ष पूर्ण हो चुके बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश लिए। अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वह अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में जरूर कराएं। नवारम्भ कक्षा एक को योग्य बच्चों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं नोडल शिक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराई गई। अभिभावकों एवं अतिथियों ने क्रियाशील बाल वाटिका का भ्रमण भी किया और शिक्षण गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर आदर्श शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र, संतोष कुमार, रविकांत दुबे...