रामगढ़, दिसम्बर 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बाल वाटिका के नन्हें-मुन्नों के चेहरों पर उत्साह की चमक देखने लायक थी। कुल 76 बच्चों ने अपने विद्यालय की ओर से आयोजित ब्रिगेडियर पुरी पार्क के शैक्षणिक भ्रमण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी और वर्ग शिक्षिकाएं रिंकी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्राची शर्मा की सावधानीपूर्ण देखरेख में बच्चों ने पार्क का दौरा किया। झूलों पर झूलते हुए, रंग-बिरंगी स्लाइड्स पर फिसलते हुए और खुले वातावरण में खेलते हुए बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। पार्क में ही बच्चों के लिए सामूहिक लंच का विशेष आयोजन किया गया, जहां सभी बच्चों ने साथ मिलकर भोजन का लुत्फ उठाया। लंच के बाद बच्चों ने तरह-तरह के खेल खेले और अपनी ऊर्जा और उत्साह से पूरे पार्क को खिलखिलाहटों से भर दिया। विद्यालय प्रबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.