कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ। डायट में ईसीसीई संसाधन केंद्र का विधिवत शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री व विधायक अर्चना पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बाल वाटिका के रूप में विकसित कर रही है, जिससे बच्चों को खेल-खेल में प्रभावी ढंग से बुनियादी शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की तुलना में अब आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। डायट में शुरू हुई इस नई ईसीसीई रिसोर्स सेंटर से जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सीधा लाभ मिलेगा और बुनियादी शिक्षा को मजबूती मिलेगी। डायट प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यदि शुरुआती छोटी कक्षाओं में ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, तो आगे की उच्च कक्षाओं में बच्चे खुद-ब-ख...