गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में गुरुवार को सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारी ने मार्च महीने के लंबित बिंदुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को लेकर निर्देश दिए। सीडीओ अभिनव गोपाल ने कहा कि निपुण विद्यालय के आकलन का उद्देश्य रैंकिंग नहीं, बल्कि गलतियों को दूर कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। उन्होंने निपुण सेल के सहयोग से शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, डीसी एमआईएस और निपुण टीम द्वारा मॉनिटरिंग डैशबोर्ड तैयार करने व पिछले तीन वर्षों के परिणामों की तुलना करने के निर्देश दिए। साथ ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन व निपुण असेसमेंट पर बीईओ सख्तआरटीई की प्रग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.