लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय बाल वाटिकाओं में विद्यार्थियों को खेल-खेल में रोचक ढंग से पढ़ाई कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक प्री-प्राइमरी स्कूलों को एजुकेटर गाइड, वर्क बुक व बिग बुक व समग्र प्रगति कार्ड पहुंचाया जा रहा है। यह संपूर्ण शैक्षिक पैकेज शिक्षकों को पढ़ाई कराने में मददगार होगा। यहां विद्यार्थियों को कहानियों, चित्रों, संवाद, रंगों, गतिविधियों व रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ती है। विद्यार्थियों को रोचक, स्वाभाविक व अनुभव आधारित ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...