बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के आरोप में युवक पर मुकदमा
सहारनपुर, जून 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारित करने के आरोप में जनकपुरी थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल एनसीएमईसी के जरिए मिली सूचना के बाद मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध फोटो और वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी मिलने पर मेटा कंपनी से विवरण मांगा गया था। जांच में शांतिनगर जेल चुंगी निवासी रितिक सोनकर का नाम सामने आया। आरोप है कि उसने बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े वीडियो विभिन्न व्हाट्सएप खातों पर भेजे थे। इस संबंध में जनकपुरी थाने में तैनात एसआई अभिषेक कुशवाहा की तहरीर पर आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री की वायरल, मुकदमा प्रभारी निरीक्षक नेमचंद ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.