भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर। श्री मारवाड़ी व्यायामशाला खरमनचक में 24 से 31 मई तक बाल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह सात से 8:30 बजे तक चलेगा। शिविर में अबतक 60 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शिविर में भाग लेने वाले बच्चे छह साल से 17 साल तक के होंगे। योग प्रशिक्षक गोपाल कृष्ण डोकानिया और नृत्य प्रशिक्षण में श्वेता सर्राफ शामिल होंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। शिविर में बच्चों को विभिन्न आसन, सूर्य नमस्कार, नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम कराए जाएंगे। वहीं पेंटिंग, नृत्य समेत रामायण के विषय तथा महापुरुषों की शिक्षाप्रद कहानियों द्वारा ज्ञानवर्धन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 मई से यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने सीखी योग, खेल और रचनात्मक गतिविधियां ...