बाल योगी सर्वदास महाराज का उपासना पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया
देहरादून, जून 17 -- भवन श्री कालिका माता समिति के परमाध्यक्ष एवं संस्थापक बाल योगी सर्वदास महाराज का आठवां उपासना पर्व बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भवन प्रांगण में विशेष यज्ञ, गीता पाठ, संत समागम और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपासना पर्व के तहत 10 से 16 जून तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन मंगलवार की देर रात्रि को हुआ था। कथा का वाचन नैमिषारण्य से पधारे जगदाचार्य स्वामी उपेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने किया। बुधवार प्रातः विशेष यज्ञ और पूज्य महाराज के साधना कक्ष में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया गया। सत्संग भवन में आयोजित संत समागम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने सर्वदास महाराज के साथ जुड़े अपने अनुभव साझा किए। यह भी पढ़ें- बाल योगी सर्वदास महाराज का उपासना पर्व श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.