बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के परना मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन व संचालन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ठाकुर, सीआरसी समन्वयक विनीत कुमार और संचालिका ममता कुमारी की देखरेख में हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र की कविता कुमारी सहित सभी वर्ग शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। वहां मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उनकी सराहना की और विद्यालय के इस प्रयास को सराहा। अभिभावकों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...