धनबाद, जून 23 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बलियापुर प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों व सहायक शिक्षकों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। सदर अस्पताल के एमटीसी सेंटर हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में बाल-मित्र आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयी संरचना में सकारात्मक बदलाव की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 156 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। डीसी आदित्य रंजन ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही। डीसी ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय का माहौल ऐसा होना चाहिए जहां बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करें। खेल-खेल में रुचि के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्...