जमुई, अप्रैल 24 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता खैरा थाना अंतर्गत मिल्की ग्राम में ईंट लदे ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और उस पर सवार पांच नाबालिग मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटना को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग, जमुई को तत्काल स्थल जाँच करने और दोषी नियोजक के विरुद्ध सुसंगत श्रम अधिनियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में श्रम अधीक्षक, रतीश कुमार द्वारा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिकन्दरा के नेतृत्व में एक विशेष जाँच टीम का गठन किया गया, जिसने घटनास्थल और संबंधित प्रतिष्ठान "रॉयल ब्रिक्स" ग्राम- मिरचा, पंचायत-पाठकचक ,थाना- सिकंदरा स्थित उक्त ईंट भट्ठा पर गहन जांच की। श्रम अधीक्षक, रितेश कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित कर बताया गया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.