लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। बाल श्रम के खिलाफ विज्ञान फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से पांच दिवसीय शिक्षा को हां, बाल मजदूरी को न अभियान का समापन बुधवार को हुआ। बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 12 से 17 जून तक शहर की 30 बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। थीमेटिक लीड जीतेंद्र कुमार मौर्य अभियान के बाद शहर की बस्तियों को चह्नित करके बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। इस दौरान ड्रॉप आउट होकर बाल श्रम में न चले जाएं, इसके लिए उन्हें नियमित ट्रैक किया जाएगा। अभियान का मकसद प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाना हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...