चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा। साध्वी योग केंद्र एवं अखिल भारत मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आलोक में बाल मंडली नीमडीह में 7 दिवसीय योग समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में योग, ध्यान, विभिन्न प्रकार के आसन, क्राफ्ट और डांस सिखाया गया। शिविर में 50 बच्चों ने भाग लिया। इसमें योग प्रशिक्षक सुमित कुमार विश्वकर्मा, सोमनाथ, सदानंद साहू, ड्राइंग शिक्षक सुनील विश्वकर्मा सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आदर्श विद्या मंदिर में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु मंदिर में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारम्भ यह भी पढ़ें- चास आदर्श विद्या मंदिर में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...