मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (सिविल जज सी.डी.) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जिला कारागार मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रधान किशोर न्याय बोर्ड और जेल अधीक्षक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से बाल बैरक पर ध्यान केंद्रित किया गया। किशोर न्याय अधिनियम के तहत बंदियों को मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने हेतु जेल प्रपत्रों के माध्यम से उनकी आयु का गहन सत्यापन किया गया। डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने दोषसिद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सचिव ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और स्पष्ट किया कि यदि किसी बंदी को उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कानूनी अड़चन आ रही है, तो वे जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन...