नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पटना - गया रेलखंड पर जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सेवनन गांव के समीप अवैध क्रॉसिंग पर मंगलवार की रात अप पलामू एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। हादसे में रेलवे ट्रैक पर फंसी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बाइक सवार फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट से सुरक्षा बल रात में घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर ट्रेन के इंजन में फंसी क्षतिग्रस्त बाइक को निकाला और तब उक्त एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान एक घंटे 10 मिनट तक पलामू एक्सप्रेस का परिचालन बाधित रहा। ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पर विलंब से पहुंची, इससे यात्रियों को परेशानी हुई। यह घटना मंगलवार की रात नौ बजे के बाद की है। इस संबंध में आरपीएफ के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर पी .के. य...