संवाददाता, अगस्त 2 -- कल यानी तीन अगस्त से उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसके एक दिन पहले यानी रविवार को श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक इंद्राणी वर्मा की जान बाल-बाल बच गई। बहराइच से लखनऊ जाते समय उनकी कार भीषण हादसे की शिकार हो गई। विधायक की कार एक नील गाय से टकरा गई। इस टक्कर में विधायक की कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में विधायक इंद्राणी वर्मा और कार में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित रहे। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना, रविवार की सुबह बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र में हुई। बताया रहा है कि विधायक की सामान्य गति से कार आगे बढ़ रही थी तभी अचानक से एक नीलगाय सामने आ गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कार के ड्राइवर को संभलने का मौका...