गढ़वा, मई 31 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के गोसाईबाग में रविवार को नशा मुक्ति, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहल्लेवासियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान लोग घर मकान बनाना है, बाल-बच्चों को पढ़ाना है तो दारू-पानी छोड़ना होगा सहित विभिन्न जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे। रैली गोसाईबाग के विभिन्न मुहल्लों से होकर गुजरी। उस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने की अपील की गई। जागरुकता रैली में शामिल लोगों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के विकास में बाधक है।विदित यह भी पढ़ें- राजनगर प्रखंड में नशा उन्मूलन रैली का आयोजन, बच्चों ने दिया नशामुक्त ...