बदायूं, मार्च 27 -- समरेर ब्लाक के गांव महरौली में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाला बाल पुष्टाहार बच्चों और महिलाओं को वितरण की जगह कालाबाजारी की जा रही है। बीते दिन ग्रामीणों ने बाल पुष्टाहार को पकड़कर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इसके साथ-साथ उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। जिस पर डीपीओ ने जांच बैठा दी है। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर जांच पड़ताल की है। वहीं आंगनबाड़ी और सहायिका को दोषी करार दिया है। मामला समरेर ब्लाक के गांव महरौली आंगनबाड़ी केंद्र का है। गांव के आंगनबाड़ी कार्यकत्री और साहयिका मिलकर बाल पोषाहार और रिफाइंड, दलिया आदि को बांटने की बजाय बेंच दिया करती थीं, जो बुधवार की शाम चार बजे के समय गांव के ही दो व्यक्तियों की मदद से पड़ोसी गांव टिकलापुर के व्यक्ति के लिए बेंचने ई रिक्शा में भर कर ले जा रहीं थीं, जिसकी सूचना ग...