बाल पर्यवेक्षण गृह का प्रधान जिला जज ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
बांका, जुलाई 30 -- बांका, निज संवाददाता। गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य द्वारा ऑब्जर्वेशन होम का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार,जिला विधिक सेवा प्राधिकार बांका के प्रभारी सचिव अविनाश कुमार, एसीजेएम प्रथम मोहम्मद शाहनवाज आलम तथा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी नीलम कुमारी भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज द्वारा किशोर बंदियों से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत कर उनको वहां होने वाली समस्याओ के बारे में जानकारी ली साथ ही दी जाने वाली सुविधाओं के गुणवत्ता के बारे में भी पूछा। उन्होंने ऑब्जर्वेशन होम के अधीक्षक को परिसर साफ सुथरा रखने एवं रसोई घर को भी हाइजीनिक रखने का निर्देश दिया। किशोर बंदियों को ससमय मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.