पटना, दिसम्बर 10 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के नेतृत्व में गठित कमेटी ने बुधवार को चार बाल देखरेख संस्थानों बाल गृह (अपना घर), बालिका गृह(आशा किरण), अरुणोदय विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान और सृजनी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का जायजा लिया। मौके पर चारों संस्थानों के मेडिकल फाइल की समीक्षा की गई। डीएम ने अधीक्षक और एएनएम को बच्चों की नियमित रूप से जांच कराने का निर्देश दिया। विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। निरीक्षण समिति ने इन गृहों की व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...