शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। बाल देखरेख संस्थाओं (सीसीएलएस) में रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका स्कूलों में शत-प्रतिशत दाखिला अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने डीएम को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत जिला स्तर पर समिति गठित कर बच्चों का कम्प्रीहेंसिव एजुकेशनल मैपिंग कराया जाएगा और उन्हें उपयुक्त कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेंगे, जिसमें सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। कक्षा आठ तक प्रवेश की जिम्मेदारी बीएसए और कक्षा नौ से ऊपर के लिए डीआईओएस को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.