गाजीपुर, दिसम्बर 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करते हुए गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत तथा भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 70 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता...