पलामू, नवम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है। बच्चों के बीच कुर्सी रेस, बैलून रेस, एक मिनट,रंगोली, चम्मच रेस , खो-खो, जैसे कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने ग्रुप में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.