रांची, जुलाई 30 -- रातू, प्रतिनिधि। विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस पर गुरुवार को बाल कल्याण संघ, कमड़े (रातू) की ओर से राज्यभर में बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायतों में रैली, दीवार लेखन, मानव शृंखला, नुक्कड़ नाटक और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल कल्याण संघ के संस्थापक संजय मिश्रा ने कहा कि मानव तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चुनौती का विषय है। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर तस्कर गरीब परिवारों को झूठे रोजगार और अधिक कमाई का लालच देते हैं, जिससे सबसे अधिक बच्चे और महिलाएं प्रभावित होती हैं। यह भी पढ़ें- बाल तस्करी के खिलाफ मानव शृंखला बनाकर दिया जागरुकता का संदेश संजय मिश्रा ने लोगों से अपील की कि रोजगार के लिए दूसरे...